Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product

भारतीय पार्श्व गायिका लता मंगेशकर का 6 फरवरी, 2022 को मुम्बई में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।
•  लता मंगेशकर ने 36 भाषाओं में लगभग 30,000 गीत गाए।
•  ‘सुर साम्राज्ञी’, ‘स्वर कोकिला’ और ‘सहस्राब्दी की आवाज’ के नाम से प्रसिद्ध लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर, 1929 को इन्दौर (म.प्र.) में हुआ था।
•  वह वर्ष 1974 में रॉयल अल्बर्ट हॉल, लन्दन में प्रदर्शन करने वाली पहली भारतीय थीं।
•  उन्होंने चीन-भारत युद्ध की पृष्ठभूमि में 27 जनवरी, 1963 को जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाया था।
•  वर्ष 2001 में उन्हें भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1999 में पद्म विभूषण, वर्ष 1989 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और वर्ष 1969 में पद्मभूषण से उन्हें सम्मानित किया गया था।
•  वह 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 4 फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक पुरस्कार, 2 फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेण्ट पुरस्कार और कई अन्य की प्राप्तकर्ता थीं।