Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product

भारतीय जनता पार्टी के नेता विष्णुदेव साय ने 13 दिसम्बर, 2023 को राज्य के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

‣   वह राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
‣  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 दिसम्बर, 2023 को अपने मंत्रिमण्डल का गठन किया।
‣  राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने भारतीय जनता पार्टी के नौ विधायकों बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी.   चौधरी, टंक राम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
‣  लक्ष्मी राजवाडे मंत्रिमण्डल में सबसे कम आयु की और एकमात्र महिला है।
‣  राज्य में 90 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं।