टाइम पर्सन ऑफ द ईयर, 2022

अमेरिका की प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिका ‘टाइम’ द्वारा वर्ष 2022 के टाइम पर्सन ऑफ द ईयर (Time Person of the Year) की घोषणा 6 दिसम्बर, 2022 को की गई।

  • इस पत्रिका ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की (Yolodymyr Zelensky) को ‘2022 पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है।
  • यह खिताब विश्वभर में किसी व्यक्ति या संस्थान के प्रभावशाली होने का परिचायक माना जाता है।
    अन्य श्रेणियों के विजेता
  •  एंटरटेनर ऑफ द ईयर : दक्षिण कोरिया के पॉप बैंड ब्लैकपिंक
  • आइकॉन ऑफ द ईयर : मलेशियाई अभिनेत्री मिशेल योह]

सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य

  • टाइम पत्रिका वर्ष 1927 से ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ का चयन प्रतिवर्ष करती है।
  • टाइम पत्रिका द्वारा ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ की घोषणा प्रति वर्ष दिसम्बर माह में ही की जाती है।
  • इसके लिए व्यक्ति/व्यक्तित्व/समूह का चयन जनमत व अन्य विभिन्ना मानकों के आधार पर किया जाता है तथा ऐसे चुने हुए व्यक्ति को पत्रिका के मुख्य पृष्ठ पर स्थान दिया जाता है।

भारत की ओर से महात्मा गांधी पहले व एकमात्र भारतीय व्यक्ति रहे जिन्हें ‘टाइम’ पत्रिका द्वारा वर्ष 1930 में टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था।
टाइम पर्सन ऑफ द ईयर (वर्ष 2015 से 2020)
2021 : एलन मस्क
2020 : जो बाइडेन और कमला हैरिस
2019 : ग्रेटा थनबर्ग (स्वीडन)
2018 : द गार्जििएंस एंड द वॉर ऑन ट्रुथ2017 : द साइलेंस ब्रेकर्स
2016 : डोनाल्ड टं्रप (यूएसए)
2016 : एंजेला मर्केल (जर्मनी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

 
 
 

Product added!
The product is already in the wishlist!
Removed from Wishlist

Shopping cart

close