तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 मई, 2023 को लखनऊ (उ.प्र.) में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) के तीसरे संस्करण का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

  •  KIUG 2023 का समापन 3 जून, 2023 को वाराणसी में हुआ।
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण के शुभंकर का नाम जीतू रखा गया है जो उत्तर प्रदेश के राजकीय पशु बारहसिंघा का प्रतिनिधित्व करता है।
  • इन प्रतियोगिताओं का आयोजन वाराणसी, लखनऊ, गौतमबु( नगर और गोरखपुर में हुआ।
  • इन खेलों में 21 श्रेणियों में 208 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4000 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।
  • वर्ष 2020 में आयोजित पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की चैम्पियन पंजाब यूनिवर्सिटी ने KIUG 2023 की तालिका में 69 पदक (26 स्वर्ण, 17 रजत व 26 कांस्य) के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त
    किया। अमृतसर की गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी ने 68 पदक (24 स्वर्ण, 27 रजत व 17 कांस्य) के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। गत् संस्करण की चैम्पियन जैन यूनिवर्सिटी ने 32 पदक (16 स्वर्ण,10 रजत व 6 कांस्य) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • जैन यूनिवर्सिटी, कर्नाटक के तैराक शिव श्रीधर 8 स्वर्ण सहित कुल 11 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहे, जबकि उनके साथी तैराक श्रुंगी बादेकर ने महिला वर्ग में 5 स्वर्ण सहित 9 पदक जीते।
  • उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला संस्करण वर्ष 2020 में ओडिशा में आयोजित हुआ था तथा दूसरा संस्करण वर्ष 2022 में बेंगलुरू (कर्नाटक) में आयोजित हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

 
 
 

Product added!
The product is already in the wishlist!
Removed from Wishlist

Shopping cart

close