Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product

देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, गोवा एवं मणिपुर में फरवरी-मार्च, 2022 में सम्पन्न विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा 10 मार्च, 2022 को की गई। उत्तर प्रदेश, उत्त्राखण्ड, गोवा एवं मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने सरकार बनाई।

उत्तर प्रदेश (कुल सीटें 403/बहुमत-202)
उ.प्र. की 403 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 255 सीटों पर जीत प्राप्त की। समाजवादी पार्टी को 111 सीटें, अपना दल ;एसद्ध को 12 सीटें, राष्ट्रीय लोकदल को 8 सीटें, कांग्रेस को 2 सीटें, बहुजन समाज पार्टी को 1 सीट और अन्य को 14 सीटें मिलीं।
चुनाव परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 41.3 प्रतिशत, समाजवादी पार्टी को 32.1 प्रतिशत, बहुजन समाज पार्टी को 12.9 प्रतिशत व कांग्रेस को 2.3 प्रतिशत मत मिले।

उत्तराखण्ड (कुल सीटें 70/बहुमत-36)
•  उत्तराखण्ड की 70 सदस्यीय विधानसभा मं भारतीय जनता पार्टी ने 47 सीटों पर जीत प्राप्त की। कांग्रेस को 19 सीटें, बहुजन समाज पार्टी को 2 सीटें व अन्य को 2 सीटें मिलीं।
•  चुनाव परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 44.33 प्रतिशत, कांग्रेस को 37.9 प्रतिशत व बहुजन समाज पार्टी को 4.82 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।
पंजाब (कुल सीटें 117/बहुमत-59)
•  पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) ने 92 सीटों पर जीत प्राप्त की। कांग्रेस को 18 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को 3 सीट, भारतीय जनता पार्टी को 2 सीट और अन्य को 2 सीट मिलीं।
•  चुनाव परिणामों के अनुसार आम आदमी पार्टी को 42 प्रतिशत, कांग्रेस को 23 प्रतिशत, भारतीय जनता पार्टी को 6.60 प्रतिशत मत मिले।

गोवा (कुल सीटें 40/बहुमत-21)
•  गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 20 सीटों पर जीत प्राप्त की। कांग्रेस को 11 सीटें, आम आदमी पार्टी को 2 सीटें व अन्य को 2 सीटें मिलीं।
•  चुनाव परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 33.31 प्रतिशत व कांग्रेस 23.46 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।

मणिपुर (कुल सीटें 60/बहुमत-31)
•  मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 32 सीटें प्राप्त की। नेशनल पीपुल्स पार्टी को 7 सीटें, जनता दल (यू) को 6 सीटें, नगालैण्ड पीपुल्स फ्रंट को 5 सीटें, कांग्रेस को 5 सीटें व अन्य को 5 सीटें मिलीं।
•  चुनाव परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 37.8 प्रतिशत, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 17.29 प्रतिशत, कांग्रेस को 16.83 प्रतिशत, जनता दल (यू) को 10.77 प्रतिशत व नगालैण्ड पीपुल्स फ्रंट को 8.09प्रतिशत मत प्राप्त हुए।