वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2023

वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2023 विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum : WEF)  द्वारा वैश्विक लैंगिक अन्तराल रिपोर्ट (Global Gender Gap Report, 2023) 20 जून, 2023 को जारी की गई।

•  इस रिपोर्ट में लैंगिक अन्तराल के संदर्भ में विश्व में 146 देशों की स्थिति का आकलन किया गया।

•  रिपोर्ट में भारत का स्थान 127वां रहा जो गत् वर्ष (2022) 135वां था।

•  इस सूची में बांग्लादेश का 59वां, चीन का 107वां, नेपाल का 116वां, श्रीलंका का 115वां, भूटान का 103वां और पाकिस्तान का 142वां स्थान रहा।

•  146 देशों में आइसलैण्ड ने लगातार 14वें वर्ष विश्व के सबसे अधिक लैंगिक समानता वाले देश के रूप में अपना स्थान कायम रखा है।

•  रिपोर्ट में अफगानिस्तान सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला देश है।

विश्व आर्थिक मंच (WEF): एक दृष्टि में

•  ‘विश्व आर्थिक मंच’ (World Economic Forum-WEF) एक गैर लाभकारी संगठन है, जिसकी स्थापना जिनेवा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर क्लॉस (Klaus Sehwab) द्वारा वर्ष 1971 में की गई।

•  प्रारम्भ में इसका नाम ‘यूरोपीय प्रबंधन मंच’ (European Management Forum) था, वर्ष 1987 में इसका नाम बदल कर ‘विश्व आर्थिक मंच’ किया गया।

•  मुख्यालय-कोलोग्नी, स्विट्जरलैण्ड।

वैश्विक लैंगिक अन्तराल सूचकांक (Global Gender Gap Index (GGGI)-2023

•  जीजीजीआई-2023 को चार क्षेत्रों में लैंगिक अन्तराल के परीक्षण के आधार पर तैयार किया गया है। यह चार आधार निम्नवत् हैं:

•  आर्थिक भागीदारी व अवसर (Economic Participation and Opportunity) शैक्षणिक उपलब्धियां (Educational Attainment), स्वास्थ्य एवं उत्तरजीविता(Health and Survival) तथा राजनीतिक सशक्तीकरण (Political Empowerment).

•  0 से 1 विस्तारित इस सूचकांक में 1 का आशय पूर्ण लैंगिक समानता तथा 0 का आशय पूर्ण लैंगिक असमानता है।

•  वर्ष 2006 में इसे पहली बार जारी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

 
 
 

Product added!
The product is already in the wishlist!
Removed from Wishlist

Shopping cart

close