Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product

 

देश के दो राज्यों हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात में नवम्बर-दिसम्बर 2022 में सम्पन्ना विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा 8 दिसम्बर, 2022 को की गई।

  • हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने रिकॉर्ड लगातार सातवीं बार सरकार बनाई।
    हिमाचल प्रदेश (कुल सीटें 68/बहुमत-35)
  • हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने 40 सीटों पर जीत प्राप्त की। भारतीय जनता पार्टी को 25 सीटें व अन्य को 3 सीटें मिलीं।
  • सुखविंदर सिंह सुक्खू बने मुख्यमंत्री : सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 11 दिसम्बर, 2022 को हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य के पहले उप-
    मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  •  शिमला के रिज मैदान में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आरलेकर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री को शपथ दिलाई।गुजरात (कुल सीटें 182/बहुमत-92)
    गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 156 सीटों पर जीत प्राप्त की। कांग्रेस पार्टी को 17 सीटें, आम आदमी पार्टी को 5 सीटें व अन्य को 4 सीटें मिलीं।
  • स भूपेन्द्र पटेल बने दूसरी बार मुख्यमंत्री : भारतीय जनता पार्टी के नेता भूपेन्द्र पटेल ने 12 दिसम्बर, 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पटेल का यह
    लगातार दूसरा कार्यकाल है।
  • राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में आयोजित एक समारोह में पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
  • मुख्यमंत्री पटेल के साथ 16 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली जिनमें से आठ कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं।
  • कैबिनेट मंत्रियों में कनूदेसाई, )षिकेश पटेल, राघवजी पटेल, बलवंत सिंह राजपूत, कुंवरजी बावलिया, मुलुभाई बेरा, कुबेर डिंडोर और भानुबेन बावरिया शामिल हैं। हर्ष सांघवी और जगदीश
    विश्वकर्मा ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। राज्य के छह अन्य मंत्रियों में पुरुषोत्तम सोलंकी, बच्चूभाई खाबाद, मुकेश पटेल, प्रफुल्ल पंशेरिया, भीखूसिंह परमार और कुंवरजी हलपति शामिल हैं।