व्लादिमिर पुतिन : लगातार पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति

 

व्लादिमिर पुतिन ने 7 मई, 2024 को लगातार पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
• मार्च 2024 में सम्पन्ना चुनाव में पुतिन को 87.97 प्रतिशत मत मिले वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी निकोले खारितोनोव 4 प्रतिशत मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे थे।
• रूस की सत्ता में व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के रूप में वर्ष 1999 से ही कायम हैं, जब तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने खराब स्वास्थ्य के कारण वर्ष 1999 में रूस की सत्ता की बागडोर व्लादिमीर पुतिन को सौंपी थी। पुतिन उस समय से अब तक कोई चुनाव नहीं हारे हैं।
• इस जीत के साथ ही पुतिन पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ स्टालिन को पीछे छोड़ते हुए सबसे लम्बे समय तक रूस की सत्ता के शीर्ष पर रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं।
• 7 अक्टूबर 1952 को जन्मे व्लादिमीर व्लादिमी- रोविच पुतिन वर्ष 1999 से 2000, 2000-2004, 2004-2008, 2012-2018, 2018-2024 तक रूस के राष्ट्रपति रह चुके हैं।
• वह वर्ष 1999 में तीन माह के लिए तथा वर्ष 2008-2012 के दौरान रूस के प्रधानमंत्री भी रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

 
 
 

Product added!
The product is already in the wishlist!
Removed from Wishlist

Shopping cart

close