Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product

इंडोनेशिया की संसद ने जनवरी 2022 में अपनी राजधानी जकार्ता को बोर्नियो द्वीप में 2000 किलोमीटर दूर एक साइट पर स्थानान्तरित करने सम्बन्धी स्वीड्डति प्रदान की है, जिसे ‘नुसंतारा’ नाम दिया गया है।
•  जकार्ता जावा के उत्तरी पश्चिमी तट पर स्थित है और यहां समुद्र का स्तर बढ़ रहा है, जिससे जकार्ता धीरे-धीरे डूब रहा है।
• जकार्ता लम्बे समय से गंभीर रूप से आधारभूत अवसंरचना की समस्याओं और जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़ ग्रस्त है। विशेषज्ञों के अनुसार वर्ष 2050 तक शहर का एक तिहाई भाग पानी के नीचे समा सकता है।
• वर्ष 1949 में इण्डोनेशिया के स्वतंत्र होने के पश्चात् से जकार्ता इण्डोनेशिया की राजधानी रहा है।
• नई राजधानी नुसंतारा, बोर्नियो के इंडोनेशिया भाग पर पूर्वी कालिमंतान प्रान्त में लगभग 56,180 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करेगी, जिसकी सीमाएं मलेशिया ओर ब्रूनेई के साथ मिलती है।
अन्य सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य
• इण्डोनेशिया से पूर्व म्यांमार ने वर्ष 2006 में अपनी राजधानी रंगून से नेपीतां स्थानान्तरित की थी। मलेशिया ने वर्ष 2003 में अपनी राजधानी को कुआलांलपुर से पुत्रजयां में स्थानान्तरित किया था।