बेंगलुरू के एम. चिन्नाास्वामी स्टेडियम में 26 जून, 2022 को खेले गए निर्णायक मैच में मध्य प्रदेश की टीम पहली बार रणजी चैम्पियन बनी। इस मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने 41 बार की चैम्पियन मुम्बई टीम को छह विकेट से पराजित किया। मध्य प्रदेश के शुभम शर्मा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना […]
केन्द्र सरकार ने 14 जून, 2022 को थल सेना, नौसेना और वायु सेना में सैनिकों की भर्ती के लिए ‘अग्निपथ योजना’ की घोषणा की। नई योजना के अन्तर्गत सेना में शामिल युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा और युवा अल्पकाल के लिए सेना में भर्ती हो सकेंगे। नई योजना के अन्तर्गत लगभग 45,000 से 50,000 सैनिकों […]
22वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी (IFA) पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 4 जून, 2022 को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी आबूधाबी में हुआ। फिल्म शेरशाह को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेता विक्की कौशल को फिल्म सरदार उधम सिंह के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। अभिनेत्री ड्डति सैनन को फिल्म मिमी […]
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के ट्वेंटी-20 क्रिकेट के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां संस्करण 26 मार्च-29 मई, 2022 के दौरान खेला गया। 29 मई, 2022 को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए निर्णायक मुकाबले में आईपीएल में पहली बार खेल रही गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से पराजित […]
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) के आमंत्रण पर क्वाड सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23-24 मई, 2022 को जापान की यात्रा पर रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने जापान यात्रा के पहले दिन टोक्यो में जापान के शीर्ष कारोबारियों के साथ एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 34 जापानी कंपनियों […]
अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ‘रिपोर्टस विदाउट बाॅर्डर्स’ (Reporters Without Borders) द्वारा मीडिया व प्रेस की स्वतंत्रता को दर्शाने वाला वार्षिक सूचकांक 3 मई, 2022 को जारी किया। रिपोर्टर्स विदाउट बाॅर्डर्स द्वारा जारी ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2022’(World Press Freedom Index 2022) में विश्व के कुल 180 राष्ट्रों को शामिल किया गया है। ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2022’ में भारत […]
मनोज पांडे ने 30 अप्रैल, 2022 को देश के 29वें थल सेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पांडे ने मनोज मुकुंद नरवणे का स्थान लिया है। मनोज पांडे इंजीनियर्स कॉर्प्स से सेना प्रमुख बनने वाले पहले जनरल हैं। पांडे उप-सेना प्रमुख, पूर्वी कमान के कमांडिंग ऑफिसर और अंडमान-निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ का पद भी […]
केन्द्र सरकार ने 22 अप्रैल, 2022 को अर्थशास्त्री सुमन कुमार बेरी (Suman Kumar Bery) को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। 1 मई, 2022 से पदभार ग्रहण करने वाले बेरी ने डॉ. राजीव कुमार का स्थान लिया है। डॉ. राजीव कुमार ने अगस्त 2017 में नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था। […]
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विद्यार्थियों को एक साथ दो पूर्णकालिक डिग्री कोर्स करने की अनुमति अप्रैल 2022 में प्रदान की। UGC चेयरमैन जगदीश कुमार के अनुसार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छात्रों को कई कौशल प्राप्त करने के अवसर देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। विद्यार्थी इच्छानुसार एक ही विश्वविद्यालय या […]

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद) ने 11 अप्रैल, 2022 को पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif)को पाकिस्तान का 23वां प्रधानमंत्री चुना।• राष्ट्र आरफि अल्वी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण सीनेट चेयरमैन सादिक संजरानी ने शरीफ को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।• शरीफ को संसद में निर्विरोध चुना गया क्योंकि प्रतिद्वन्द्वी […]