Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product

द्रौपदी मुर्मू: भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार और झारखण्ड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गई हैं।

  • मुर्मू इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।
  •  21 जुलाई, 2022 को मतगणना के पश्चात् राष्ट्रपति चुनाव के रिटर्निंग आॅफिसर व राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को भारत के अगले राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने की
    घोषणा की।
  • राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई, 2022 को हुए मतदान में संसद के दोनों सदनों के साथ सभी राज्य विधानसभाओं ;दिल्ली व पुडुचेरी सहितद्ध के निर्वाचित सदस्य निर्वाचक मण्डल में शामिल थे तथा इनके कुल मतों का मूल्य 10,72,377 था।
  •  21 जुलाई, 2022 को मतगणना के दौरान 53 सांसदों व विधायकों के मत अवैध घोषित किए गए।
  •  कुल पड़े वैध मतों में से द्रौपदी मुर्मू को 64.03 प्रतिशत (6,76,803) मत प्राप्त हुए, वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 35.97 प्रतिशत ;3,80,177द्ध मत प्राप्त हुए।
  •  25 जुलाई, 2022 को संसद के केन्द्रीय कक्ष में मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमण ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके नए पद की शपथ दिलाई।
  • 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं (इस पद पर आसीन रहे व्यक्तियों की संख्या की दृष्टि से 14वीं) राष्ट्रपति हैं।
  • मुर्मू पहली राष्ट्रपति हैं जो स्वतंत्रता के पश्चात् जन्मी हैं। वह देश की सबसे युवा राष्ट्रपति बनी हैं।इसके साथ ही ओडिशा राज्य से आने वाली वह पहली राष्ट्रपति हैं।
  • निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का इस पद पर कार्यकाल 25 जुलाई, 2022 तक ही था।
  • भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल थीं।
    सम्बन्धित संवैधानिक प्रावधान
  •  अनुच्छेद 54: राष्ट्रपति का चुनाव।
  •  अनुच्छेद 55: राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया।
  •  अनुच्छेद 56: राष्ट्रपति के पद का कार्यकाल।
  •  अनुच्छेद 57: पुनर्निर्वाचन हेतु पात्रता।
  •  अनुच्छेद 58: राष्ट्रपति के रूप में चुनाव हेतु योग्यता।
    द्रौपदी मुर्मू: एक परिचय
  • द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में हुआ था।
  • शैक्षिक योग्यता: कला स्नातक, रमा देवी महिला महाविद्यालय, भुवनेश्वर।
  • कॅरियर के मुख्य बिन्दु: वर्ष 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत से पार्षद चुनी गईं।
    – 2000-2009 रायरंगपुर से दो बार भारतीय जनता पार्टी की विधायक रहीं।
    – 2000-2004 ओडिशा की नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहीं।
    – 2007 में उड़ीसा विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक का ‘नीलकंठ सम्मान’ दिया गया।
    – 2015-2021 तक झारखण्ड की राज्यपाल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

 
 
 

Product added!
The product is already in the wishlist!
Removed from Wishlist

Shopping cart

close