Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product

संयुक्त राष्ट्र निर्वहनीय विकास समाधान नेटवर्क(United Nations Sustainable Development Solution Network-UNSDSN) द्वारा 20 मार्च, 2023 को विश्व प्रसन्नाता रिपोर्ट, 2023 (World Happiness Report, 2023) जारी की गई।

  • यह सूची छह कारकों के आधार पर तैयार की जाती है जिनमें आय, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक सहयोग, स्वतंत्रता, विश्वास तथा उदारता शामिल है।
  •  137 देशों के नागरिकों के प्रसन्नाता स्तर को व्यक्त करने वाली इस रिपोर्ट में फिनलैण्ड को लगातार छठे वर्ष विश्व का सबसे प्रसन्ना राष्ट्र माना गया है। रिपोर्ट में अफगानिस्तान का अंतिम स्थान है।
  •  रिपोर्ट में शीर्ष 10 स्थान पाने वाले राष्ट्र—(1) फिनलैण्ड, (2) डेनमार्क, (3) आइसलैण्ड, (4) इजरायल (5) नीदरलैण्ड (6) स्वीडन (7)नॉर्वे (8)स्विट्जरलैण्ड (9) लक्जमबर्ग (10) न्यूजीलैण्ड।
  •  रिपोर्ट में भारत की स्थिति-विश्व प्रसन्नाता रिपोर्ट, 2023 में भारत को 126वां स्थान दिया गया है जबकि गत् वर्ष 2022 में भारत 136वें स्थान पर था।
  • रिपोर्ट में पड़ोसी राष्ट्रों की स्थिति-पाकिस्तान (108वां स्थान), नेपाल (78वां स्थान), बांग्लादेश (118वां स्थान), श्रीलंका (112वां स्थान) और म्यामांर ;117वां स्थानद्ध।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 10वीं बार वार्षिक विश्व प्रसन्नाता रिपोर्ट जारी की गई है, सर्वप्रथम वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस प्रकार की रिपोर्ट जारी की गई थी।
    सम्बन्धित तथ्य
  • भूटान के पूर्व राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक ने वर्ष 1972 में पहली बार ‘सकल राष्ट्रीय प्रसन्नाता सूचकांक’ बनाने का प्रस्ताव दिया था।
  •  ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ ने वर्ष 2012 में एक प्रस्ताव पारित कर 20 मार्च को ‘अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नाता दिवस’ मनाने का निर्णय लिया था।