Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
product

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण युद्धभूमि में अपनी वीरता के लिए परमवीर चक्र पाने वाले सैनिकों के नाम पर किया।

  •  इसके साथ ही उन्होंने सुभाष द्वीप पर प्रस्तावित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्मारक की प्रतिड्डति का अनावरण भी किया।
  • 21 द्वीपों में से 16 उत्तर और मध्य अंडमान जिले में स्थित हैं, जबकि पांच द्वीप दक्षिण अंडमान में हैं।
  • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के सबसे बड़े द्वीप आईएनएन 370 नाम के पहले निर्जन द्वीप का नामकरण प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर किया गया है। उसे अब ‘सोमनाथ द्वीप’ के नाम से जाना जाएगा।
  •  शर्मा पहले परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले यो(ा थे जिन्होंने बडगाम के यु( में 3 नंवबर 1947 को अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया था।
  •  ‘आईएनएएन 308’ नाम के निर्जन द्वीप को रक्षा मंत्रालय ने सूबेदार कैप्टन करम सिंह के नाम पर ‘करम सिंह द्वीप’ रखा गया है।
  •  करम सिंह को 1947 के भारत-पाकिस्तान यु( के दौरान कश्मीर में दक्षिण तिथवाल की रिचमार गली अग्रिम पोस्ट को सुरक्षित रखने के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
  • इसी प्रकार मेजर रामा राघोबा राणे, नाइक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत,कैप्टन गुरुबचन सिंह सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा मागर, सूबेदार जोगिंदर सिंह सहनन, मेजर शैतान सिंह भाटी, कंपनी क्वाटरमास्टर हवलदार अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुरजोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, कर्नल होशियार सिंह दहिया, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग आॅफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेस्वरन, कैप्टन बना सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज कुमार पांडेय, सूबेदार मेजर संजय कुमार और सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव के नाम पर निर्जन द्वीपों के नाम रखे गए हैं।